भारत में वीवो मोबाइल बेहतरीन कैमरा के लिए जाने जाते है। इनका हाल ही में लॉन्च होने वाला मॉडल Vivo Y28 5G Smartphone भी इसी विशेष खूबी के साथ है। यह मोबाइल पुराने Vivo Y28 मॉडल का Upgraded Version होने वाला है।
कंपनी द्वारा बताई जानकारी अनुसार हमें इस मोबाइल में 5 विशेष लाभ मिल सकते है।
- Total 68MP Camera
- 5000 mAh Long Battery
- Side Fingerprint Sensor
- 5G Technology Mobile
- Fast Charging Support
लोगो की जरुरत को ध्यान में रखते हुए देखा जाये तो यह 5 सुविधाएं बिलकुल सही है। अधिकतर लोगो को इन्ही विशेष खूबियों के साथ मोबाइल चाहिए होता है। पर इसी के साथ मोबाइल सस्ते बजट में भी होना जरुरी है।
Vivo Y28 5G Smartphone Features
यहाँ हमने सभी मुख्य Features & Specifications के बारे में पूरी जानकारी बताने की कोशिश की है। इस सेक्शन के बाद अंतिम सेक्शन में प्राइस की जानकारी दी है।
(1) Display
इस मोबाइल में 6.58 inch, IPS LCD Screen की बड़ी डिस्प्ले मिलती है। जिसका कुल स्क्रीन रेसोलुशन 1080 x 2408 pixels होता है। इस गुणवत्ता पर हम मोबाइल में चलने वाली हर गतिविधि को अच्छे से देख सकते है।
स्क्रीन का रिफ्रेश रेट सेटिंग 120Hz का है, जिससे हैंगिंग की समस्या कम देखने मिलती है। इसमें आगे के कैमरा के लिए Punch Hole Display है। जिससे बिना परेशानी सेल्फी कैमरा का उपयोग किया जा सकता है।
(2) Camera
जब वीवो फ़ोन की बात आती है तो अधिकांश लोगो को ध्यान कैमरा की तरफ होता है। इस स्मार्टफोन में हमें पीछे की तरफ 2 कैमरा मिलते है, जो 50MP+2MP के है। आगे की तरफ 16MP का एक फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करे तो इसमें 1080p @ 30 fps FHD Recording की सुविधा है। साथ ही मोबाइल में सैमसंग के बेहतरीन कैमरा लेंस का उपयोग किया गया है। इन विशेषताओं के कारण फोटो क्वालिटी अच्छी आती है।
(3) Battery
मोबाइल को लम्बे समय तक चलाने के लिए उसका Battery Backup अच्छा होना जरुरी है। जो की इस फ़ोन में 5000mAh की बैटरी होने के कारण मिल जाता है। आप यु समझ लीजिये की बैटरी पूरा 1 दिन तो लगातार चल सकती है।
बेहतरीन बैटरी होने के साथ कंपनी ने 33W Charger द्वारा फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी है। यानी मोबाइल पूरा डिस्चार्ज होने पर उसे हम 2 घंटो में फुल चार्ज कर सकते है।
(4) Storage
मोबाइल में हमारी मीडिया फाइल्स स्टोर करने के लिए इसमें 128GB की स्टोरेज मिलती है। साथ ही रैम की बात करे तो इसमें 2 वेरिएंट है। पहले में हमें 4GB RAM और दूसरे में 6GB RAM प्राप्त होती है।
दोनों वेरिएंट की कीमत उनके रैम आधारित विभिन्न होती है। ज्यादा रैम में परफॉरमेंस की गुणवत्ता ज्यादा अच्छी मिलती है। दूसरी तरफ कम वेरिएंट वाले में गुणवत्ता का प्रमाण थोड़ा सा कम हो जाता है।
(5) Performance
यदि आप मोबाइल में मल्टी टास्किंग करते है, तो परफॉरमेंस देखना जरुरी है। मॉडल Vivo Y28 5G Smartphone में 2.2 GHz, Octa Core Processor है। साथ ही Mediatek Dimensity 700 5G का चिपसेट है।
इतना ही नहीं, परफॉरमेंस अधिक बेहतर बनाने के लिए इसमें Andorid 14 वर्सन और 5G Technology भी शामिल है। ऐसे विशेष स्पेसिफिकेशन होने के कारण यूजर को मोबाइल ना के बराबर परेशानियां आती है।
(6) Design
आजकल हमारे लिए मोबाइल का लुक और डिज़ाइन बड़ा मैटर करता है। तो आप स्मार्टफोन के फोटो में देख ही सकते है, यह बहुत ही यूनिक डिजाइन का फ़ोन है। दिखने में यह आपको वनप्लस के प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह लग सकता है।
इसमें बहुत ज्यादा बेकार की डिजाइन या एक्स्ट्रा कलर्स नहीं है। बस एक सही जरुरत अनुसार बेहतरीन लुक दिया गया है। 2024 में लोगो को इसी तरह के स्मार्टफोन की जरुरत ज्यादा है।
Vivo Y28 5G Smartphone Price
इस फोन को पहले भी बहुत से लीक टीज़र में देखा गया था। इस फोन में दो कलर विकल्प हैं। पहला रंग डीप पर्पल है, जबकि दूसरा एक्वा ब्लू है। Vivo Y27 5G का अपग्रेड संस्करण है, जो मार्च 2023 में लॉन्च किया गया था, यह उसी का फोन होगा।
कीमत को समझने के लिए इनका रैम अनुसार मॉडल देखना होगा। तो Vivo Y28 5G का बेस मॉडल ₹13,999 रुपये का होगा, जिसमे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज होगी। 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले दूसरे वेरिएंट की कीमत ₹15,499 रुपये होगी।
यूजर्स को इस कीमत पर कई बैंक डिस्काउंट मिल सकते हैं। इसी डिस्काउंट ऑफर के तहत मोबाइल को ऑनलाइन ₹12,999 की प्राइस पर खरीदना संभव होगा। यह 10% इंस्टेंट डिस्काउंट द्वारा सरलता से हो जाता है।
आशा करता हु Vivo Y28 5G Smartphone पर अच्छी जानकारी दे पाया हु। यदि पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।